लंदन. डिफेंस पर खर्च को लेकर भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है। इस मामले में भारत ने रूस और सऊदी अरब को पछाड़ दिया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया की बात करें तो 123 बिलियन डॉलर डिफेंस खर्च के साथ चीन 1st पोजिशन पर है। ये बात डिफेंस खर्च को लेकर बनाई एक रिपोर्ट में सामने आई है। इस साल 1.57 ट्रिलियन डॉलर बढ़ा खर्च...
- डिफेंस खर्च को लेकर लंदन बेस्ड डिफेंस और सिक्युरिटी एनालिसिस फर्म आईएचएस जेन की रिपोर्ट आई है।
- रिपोर्ट में 105 देशों के डिफेंस खर्च को शामिल किया गया है।
- इसके मुताबिक, ग्लोबल डिफेंस एक्सपेंडिचर में 1.57 ट्रिलियन डॉलर (एक करोड़ 5 लाख करोड़ रु.) की बढ़ोत्तरी हुई। 2015 में यह 1.55 ट्रिलियन डॉलर था।
- खर्च में मामूली बढ़ोत्तरी की वजह एशियाई देशों का साउथ चाइना सी विवाद में उलझे रहना है।